MDU रोहतक की रीअपीयर परीक्षा पर नोटिस जारी


महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक द्वारा रीअपीयर परीक्षा पर आख़िरकार पहला नोटिस जारी हो गया है। पुरे हरियाणा में जिधर कई विश्वविद्यालय परिणाम तक घोषित कर चुके हैं तो वहीं एमडीयू रोहतक अभी अंडर ग्रेजुएशन की परीक्षा आयोजित करवा रहा है। फिलहाल एमडीयू द्वारा जारी नोटिस में काफी महत्वपूर्ण जानकारी छात्रों के लिए है जो सभी छात्रों को पता होना चाहिए।

विश्वविद्यालय द्वारा सभी कॉलेजों को जारी नोटिस के अनुसार रीअपीयर परीक्षा वर्तमान में जारी 6th सेमेस्टर परीक्षा के समाप्त होने के तुरंत बाद शुरू हो जाएँगी। यानी एक हफ्ते में सभी डेटशीट जारी कर दी जाएँगी। यह परीक्षा दुसरे, चौथे और पांचवे सेमेस्टर रीअपीयर छात्रों की आयोजित होगी।

विश्वविद्यालय ने यह साफ़ कर दिया है कि रीअपीयर परीक्षा ऑनलाइन नही होगी। वर्तमान में जारी MCQ परीक्षा में आ रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ये परीक्षाएं कॉलेजों में ही ऑफलाइन आयोजित करायी जाएँगी। परीक्षा का पैटर्न Offline Descriptive रहेगा यानी कोरोना से पहले जिस प्रकार परीक्षा होती आई हैं, उसी पैटर्न को अपनाया जायेगा।

इस परीक्षा में छात्र को दिए प्रश्नों में से किसी तीन प्रश्नों को ही हल करना होगा यानी परीक्षा में प्रश्नों की संख्या कम रहेगी। हालाँकि हिंदी, अंग्रेजी, फार्मेसी आदि में छात्र को दिए प्रश्नों में से कुल 60% प्रश्न हल करने होंगे यानी 90 अंक की परीक्षा में से कुल 54 अंक के प्रश्न ही सोल्व करने हैं।

विश्वविद्यालय ने यह साफ़ कर दिया है कि परीक्षा का समय 01 घंटे 45 मिनट रहेगा जोकि दो स्लॉट 11:00 AM -12:45 PM और 02:15 PM – 04:00 PM में आयोजित होंगी। इन सभी परीक्षाओं में छात्रों की कॉपी की चेकिंग उसी कॉलेज में होगी और एक सप्ताह के अन्तराल पर सम्भवतः परिणाम घोषित कर दिया जायेगा।

वर्तमान में जारी परीक्षा में आ रही समस्या पर छात्र कुछ बातें याद रखें

सबसे महत्वपूर्ण है कि छात्र के सामने अगर कोई समस्या परीक्षा के दौरान आ रही है तो अपनी विस्तार से समस्या, साथ में सारी जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, रोल.., रजिस्ट्रेशन न., कॉलेज, पेपर कोड और समय, इसको विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिकारिक परीक्षा ईमेल आईडी online.exam@mdu.ac.in पर ईमेल करें। ईमेल में साथ में अपना एडमिट कार्ड जरुर अटैच करें। अगर परीक्षा से एक दिन पूर्व पिन नही आता तो तुरंत सारी जानकरी अपने एडमिट कार्ड के साथ उपरोक्त ईमेल आईडी पर सेंड करें। ध्यान रहे, ईमेल न भेजे जाने पर परीक्षा न होने के लिए छात्र ही जिम्मेदार होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ