हरियाणा में जल्द खुल सकते हैं स्कूल और कॉलेज

 


हरियाणा में जल्द खुल सकते हैं स्कूल और कॉलेज  

कोरोना महामारी के कारण शिक्षा व्यवस्था काफी प्रभावित हुई है। इस सेशन में जहाँ कॉलेजों में अक्सर जुलाई में होने वाले एडमिशन नवम्बर तक हुए तो वहीं दिसम्बर में होने वाली परीक्षा मार्च और कहीं कहीं जून में करवाई जा रही है। अप्रैल में दूसरी लहर आने के बाद देशभर में लगे लॉकडाउन के कारण शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गये। हरियाणा में तकरीबन ढाई महीनों से स्कूल और कॉलेज बंद पड़े हैं। छात्रों में यह उत्सुकता है कि आखिर स्कूल और कॉलेज कब खुलेंगे और कब पहले की तरह उन्हें घर में कैद से मुक्ति मिलेगी। फिलहाल हरियाणा के सभी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, सरकारी व निजी संस्थान, पुस्तकालय, कोचिंग सेंटर और स्कूल लॉकडाउन के कारण बंद हैं।

अब सूत्रों के द्वारा इस प्रकार की खबर आ रही है जिससे छात्रों के चेहरे पर मुस्कान आ सकती है। प्रदेश सरकार बहुत जल्द स्कूल – कॉलेज को खोलने का आदेश दे सकती है। दरअसल हरियाणा में महामारी अलर्ट यानि लॉकडाउन 21 जून तक बढ़ा दिया गया है यानि तब तक किसी भी प्रकार की शिक्षण संस्थानों में गतिविधि नही होगी। हालाँकि रोस्टर तरीके से अध्यापक एवं प्राध्यापक आ सकते हैं। अभी सरकार कोरोना के प्रतिदिन के आंकड़ों पर नजर रखे हुए हैं जोकि लगातार कम हो रहे हैं। ऐसे में 21 जून के बाद महामारी अलर्ट में और ढील दी जा सकती है और इसी के साथ 01 जुलाई से स्कूल और कॉलेज खुल सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि सरकार किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरतना चाहती इसलिए नये नियम निर्देशों के साथ ही शिक्षण संस्थानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी।

अगर सब कुछ सही रहा तो आगामी 01 जुलाई से शिक्षण संस्थानों को खोल दिया जायेगा। हरियाणा में 10 वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द की जा चुकी है और अन्य छात्रों की तरह ही प्रोमोट कर दिया जायेगा। यानि स्कूल स्तर पर कोई परीक्षा लम्बित नही है। कॉलेजों की बात करें तो विभिन्न विश्वविद्यालय परीक्षाएं करा रहे हैं।

महामारी अलर्ट के अंतर्गत हरियाणा में स्थिति सामान्य हो रही है। राज्य सरकार ने दुकानों, मॉल्स, कारखानों आदि को खोलने की सहमती दे दी है। नियमों में ढील दी जा रही है जिस कारण  बाजार भी पूरी तरह खुल चुके हैं। प्रतिदिन नये केस भी 500 के नीचे दर्ज किये जा रहे हैं। सरकार विशेषज्ञों द्वारा जताई जा रही तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर भी कदम उठा रही है।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ