गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने जारी किया रिजल्ट - यहाँ चेक करें
शहर के एकमात्र सरकारी विश्वविद्यालय गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने शुक्रवार
को विभिन्न अंडर ग्रेजुएट कोर्स के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के
मुताबिक हाल ही में हुई ओपन बुक परीक्षा से जुड़े प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट
विश्वविद्यालय ने जारी किया है।
गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने विगत मार्च-अप्रैल में विषम सेमेस्टर की
परीक्षाओं का आयोजन किया था। इसमें रीअपियर और रेगुलर दोनों विद्यार्थी शामिल हुए
थे। कॉलेज सूत्रों के मुताबिक काफी पहले ही कॉलेजों द्वारा कॉपी चेकिंग एवं
इवैल्यूएशन का कार्य सम्पन्न कर दिया गया था लेकिन विश्वविद्यालय ने रिजल्ट अब आकर
घोषित किया है।
रिजल्ट चेक करने का तरीका : निम्न लिंक पर जाकर अपना एकेडमिक इयर 2020-21 सेलेक्ट करें।
https://gu.aimserp.co.in/web/university/provisional-mark-card?public=true
इसके बाद ईयर में 1st Year सेलेक्ट करें और ऐसे ही सेमेस्टर भी सेलेक्ट करें. इसके बाद Student Registration Number में अपना एडमिट कार्ड
पर लिखा रोल.न. डालें। जन्मतिथि डालने के बाद आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक जल्द ही बाकि रिजल्ट भी जारी किये जायेंगे। इसके साथ ही
पीजी कोर्स के रिजल्ट भी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।


0 टिप्पणियाँ