एमडीयू ने छात्रों को दी बड़ी छूट, जानिए मोड और पैटर्न की सारी जानकारी

 



एमडीयू ने छात्रों को दी बड़ी छूट, जानिए मोड और पैटर्न की सारी जानकारी

इवन सेमेस्टर परीक्षा 20 जुलाई से 

छात्रों के सामने सबसे बड़ी दुविधा आखिकार दूर हो गयी। कोरोना महामारी के कारण अस्त व्यस्त सिस्टम के बीच सबसे बड़ी दुविधा ऑफलाइन और ऑनलाइन परीक्षा की थी। इसके साथ ही परीक्षा पैटर्न भी खास महत्त्व रखता है। अभी हाल ही में आयोजित हुई पीजी कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन मोड से हुई थी हालांकि अब कोरोना का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है। ऐसे में बदला परीक्षा मोड उन छात्रों के लिए बड़ा झटका है जिनकी तैयारी पूरी नही है।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने इवन सेमेस्टर के लिए दिशानिर्देश बुधवार को जारी कर दिए। दिशानिर्देशों में परीक्षा का मोड और पैटर्न दोनों साफ कर दिए गये हैं। आगामी परीक्षा ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड से होगी। कोविड-19 से संक्रमित विद्यार्थी, विदेशी विद्यार्थी और हरियाणा व दिल्ली को छोड़कर दुसरे राज्यों में रहने वाले सभी छात्रों की परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसके अलावा अन्य सभी विद्यार्थियों की परीक्षा ऑफलाइन ही होगी।

MDU even Semester Exam 2021


विश्वविद्यालय ने यह साफ़ कर दिया है कि अगर कोई छात्र संक्रमित है तो अपने कॉलेज प्रिन्सिपल व विभागाध्यक्ष को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के साथ एप्लीकेशन देकर ऑनलाइन मोड सेलेक्ट कर सकता है।



विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार परीक्षा 3 घंटे की होगी। हालाँकि छात्रों को एक बड़ी छुट भी मिली है। छात्र बिना यूनिट के सिस्टम के कोई भी पांच प्रश्न सेलेक्ट कर सकते हैं। यानि यूनिट सिस्टम फिर एक बार हटा दिया गया है।

ये सभी परीक्षाएं 20 जुलाई से शुरू होंगी जिसकी डेटशीत अगले 5 – 7 दिन में जारी कर दी जाएगी

प्रक्टिकल परीक्षाएं कॉलेजों द्वारा जल्द शुरू की जाएँगी जोकि 19 जुलाई तक समाप्त हो जायेंगी।        

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ