Kurukshetra University Exam Updates
Kurukshetra University

 

पीजी परीक्षा 16 जुलाई से, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने जारी की डेटशीट


कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने स्नातकोत्तर कक्षाओं के दुसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं की डेट शीट शुक्रवार को जारी कर दी. इन परीक्षाओं में M.Com, M.Sc Physics, Geography, History, Math, Master of Social Work, M.A. fine arts, Political Science, Philosophy, English, Sanskrit, Human rights, MAIH, M.Com IT, M.Sc Applied Physics  आदि की दुसरे एवं चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं.

वहीं एमएससी स्टैटिक्स, पर्यावरण विज्ञानं, M.Tech Energy and Environment Management, M.A. Women studies, M.Ed special education, BA-LLB M.Tech Micro electronics and VLSI design, M.Sc Bio Chemistry and Bio Technology, M.Sc Botany, समेत अन्य कई विषयों की दुसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी.

सबसे बड़ी बात यह है कि परीक्षाओं के स्वरूप के विषय में स्पष्टता नही है. परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकुम सिंह ने बताया कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए अभी किस मोड में परीक्षाएं करायी जायेंगी, यह स्पष्ट नही है. परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पूर्व ही स्थिति का अवलोकन करके फैसला लिया जायेगा.

विश्वविद्यालय ने डेटशीट जारी करने की जानकारी सभी अध्यक्षों, निदेशकों व प्राचार्यों को उपलब्ध करा दी गयी है.

निम्न लिंक से विश्वविद्यालय के छात्र डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

https://kuk.ac.in/hpcontent.php?action=hpcontent&id=OTc=