हरियाणा छात्रों के लिए बड़ी खबर - आखिर कौन होगा बिन परीक्षा पास



हरियाणा में कॉलेज परीक्षाओं को लेकर सरकार का फैसला आ चुका है। लगभग एक महीने से आन्दोलन कर रहे छात्रों की मांग को हरियाणा सरकार ने मान लिया और फाइनल इयर समेत सभी विद्यार्थी को प्रोमोट करने का फैसला लिया है। हरियाणा सरकार के फैसले का सभी ने स्वागत किया लेकिन इसके साथ ही कुछ दिन से लगातार अख़बारों में ऐसी खबरें छप रही हैं कि विद्यार्थी संशय में हैं। अभी चल रहे रीअपियर फॉर्म, असिसमेंट वर्क, रीअपियर और मर्सी चांस के प्रमोशन आदि पर संशय के बादल हैं। विद्यार्थियों के पास न तो हायर एजुकेशन की तरफ से कोई जबाब मिलता है और न ही विश्वविद्यालय की तरफ से, इसीलिए गुरुग्राम मिरर लाया है आपको वो जानकारी जिसकी जरूरत आपको है।

  • छात्रों की समस्या सबसे बड़ी इस बात को लेकर है कि वर्तमान में जारी रीअपियर फॉर्म किसको भरने हैं ? इसका सीधा सा जबाब है कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक रीअपीयर की फॉर्म नही भरे थे, उनको ही ये फॉर्म भरने हैं जिसकी लेट फीस 5000 रूपये है। रीअपियर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून है (अब इसे बढ़ाकर 4 जुलाई कर दिया गया है) इसलिए जिन भी विद्यार्थियों ने फॉर्म नही भरे हैं, वो अवश्य भर लें। आपको यह भी बता दें कि प्रमोशन भी उन्ही को मिलेगा जिन्होंने रीअपीयर के फॉर्म भरे हुए होंगे।  

  • छात्रों की दूसरी बड़ी समस्या है असेसमेंट वर्क को लेकर। इसके लिए विश्वविद्यालय ने निर्देश जारी कर दिए हैं। ये असाईनमेंट उन्ही विद्यार्थियों को देना है जो इस समय फाइनल इयर में हैं। पास आउट वालों को इसको देने की कोई जरूरत नही है। इसके साथ ही टॉपिक जानने के लिए अपने कॉलेज से सम्पर्क छात्रों को करना होगा।

  • कई छात्रों की समस्या है कि उनके पास कॉलेज में सम्पर्क करने का कोई साधन नही है। ऐसे में आप घबराएँ नही बल्कि हायर एजुकेशन हरियाणा की वेबसाईट पर जाकर अपने कॉलेज के सेक्शन में जाकर फैकल्टी पर क्लिक करें। वहां आपको अपने टीचर का कांटेक्ट न. मिल जायेगा। इसका ध्यान रखें कि इसकी भी अंतिम तिथि 30 जून है। कई कॉलेज में अंतिम तिथि बढ़ भी सकती है। 

  • वर्तमान में सबसे बड़ा सवाल है कि किस सेमेस्टर के छात्रों को सरकार पास करेगी? इसका सीधा जबाब है कि सभी रेगुलर छात्र जिनके एग्जाम अप्रैल-मई में होने थे उन सबको पास किया जायेगा। इसके साथ ही सभी रीअपियर और मर्सी चांस वाले विद्यार्थी भी पास किये जायेंगे। इसका सीधा मतलब है कि 2nd, 4th, 5th, और 6th सेमेस्टर के विद्यार्थी चाहें रेगुलर हों या पासआउट सभी पास होंगे

  • अंतिम सवाल है कि 1st और 3rd सेमेस्टर वालों का क्या होगा? उनके लिए यह जानना और समझना पड़ेगा कि आपकी परीक्षाएं अप्रैल-मई में नही होनी थी। इसलिए आपको अब जनवरी में परीक्षा देनी है।

अगर आपका कोई सवाल है या समस्या और आप छात्र हैं तो अभी हमे Email करें। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ