“ऐसा पेपर बनायेंगे, जिन्दगी में नही देखे होंगे ऐसे सवाल” – रजिस्ट्रार CRSU जींद



एक तरफ जहाँ देश में छात्र महामारी की वजह से कॉलेज में परीक्षा का विरोध कर रहे हैं दूसरी तरफ कुछ विश्वविद्यालय ऐसे भी हैं जिनको ऑफलाइन परीक्षा के आलावा कुछ सूझ नही रहा। अगर छात्रों के दबाब में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित हो भी रही है तो ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन का भी विकल्प दिया जा रहा है और साथ में तमाम धमकी, झूठे दावे और कठिन नियम जारी करके विद्यार्थियों को ऑफलाइन परीक्षा देने पर मजबूर किया जा रहा है। ताजा मामला हरियाणा के जींद स्थित चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय से जुड़ा है जहाँ के रजिस्ट्रार की एक विडियो वायरल हो रही है जिसमें रजिस्ट्रार ने ऐसी स्टेटमेंट एक मीडिया पोर्टल को दी है जो न सिर्फ हरियाणा सरकार के छात्रों की सुरक्षा के दावे की हवा निकालती है बल्कि विश्वविद्यालय के उपर भी गंभीर सवाल खड़ा करती है।

वायरल विडियो में रजिस्ट्रार एक तरफ यह कहते हुए दिखाई देते हैं कि “हमारा फर्ज बनता है कि हम छात्रों की सुने और उसी अनुसार आगे बढ़ें” लेकिन अगले ही पल वो साफ़ कर देते हैं कि विश्वविद्यालय जो गिरी हरकत कर सकता है वो छात्र सोच भी नही सकते।  आगे कहते हैं कि “छात्र ऑनलाइन परीक्षा को असाइनमेंट की तरह न समझे बल्कि यह बहुत कठिन होगी। ऑनलाइन परीक्षा ऑफलाइन परीक्षा से भी कठिन होगी और उसमें ऐसे भी प्रश्न हो सकते हैं जो छात्रों ने कभी जीवन में देखे न हों

जो छात्र ने जीवन में देखे न हों ऐसे सवाल भी विश्वविद्यालय ऑनलाइन एग्जाम में पूछने जा रहा है। इससे समझा जा सकता है कि विश्वविद्यालय इतना संवेदनहीन हो चुका है कि उसे छात्रों के ऑफलाइन एग्जाम से जुड़ी समस्याओं से कोई लेना देना नही है। लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच विद्यार्थी कैसे परीक्षा देंगे, इसपर विवि प्रशासन कुछ नही सोच रहा बल्कि उनका पूरा ध्यान इस को लेकर केन्द्रित है कि किस प्रकार छात्रों को ऑफलाइन परीक्षा के लिए मजबूर किया जाये और ऑनलाइन परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए मुसीबत खड़ी की जाये।

इस वायरल विडियो को फेसबुक और ट्विटर पर कई छात्र एक्टिविज्म से जुड़े लोगों ने पोस्ट किया है। हालाँकि गुरुग्राम मिरर इसकी सत्यता की पुष्टि नही करता। इसके लिए जाँच अवश्य होनी चाहिए।   




   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ