महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक
द्वारा जारी नोटिस में परीक्षा को लेकर सारी जानकारी दी गयी है। सभी छात्र,
जिन्होंने परीक्षा का ऑनलाइन विकल्प चुना है, उन्हें ये नोटिस ध्यान से पढना चाहिए।
गुरुग्राम मिरर आसान शब्दों में आपको वो सभी जानकारी उपलब्ध करा रहा है, जो आपके
पास होनी चाहिए।
विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन परीक्षा
दो प्रकार से सम्पन्न करायी जाएँगी। एक विवरणात्मक (Descriptive) तरीके से और दूसरी बहु विकल्पीय (MCQ) परीक्षा। निम्नलिखित कोर्स के विद्यार्थियों की परीक्षा विवरणात्मक होगी।
1. PG (Regular and Distance)
Five year integrated /Hons
Six year integrated /Hons
B.Tech/ B.Planning
Diploma/ Certificate
LLB (3/5 year)
Pharmaceutical Sciences
OTMIL
M.Phil / Ph.D Course Work
इसके आलावा सभी अंडर ग्रेजुएशन (UG) के
छात्रों की परीक्षा MCQ पैटर्न के साथ होगी। छात्रों को इन परीक्षाओं की पहले से तैयारी
करनी होगी। सबसे पहले विवरणात्मक तरीके से परीक्षा देने वाले छात्र सावधानी से पढ़े।
छात्रों ने ऑनलाइन या ऑफलाइन विकल्प
चुनते समय जिस मोबाइल न. और ईमेल आईडी को इस्तेमाल किया था,
उनका अपने पास होना जरूरी है। छात्रों को परीक्षा से एक दिन पहले मीटिंग लिंक भेज
दी जाएगी। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले गूगल मीट की लिंक द्वारा मीटिंग से
छात्र को जुड़ना होगा। सभी छात्रों को प्रश्न पत्र (Question
Paper)
ईमेल के माध्यम से भेजा जायेगा। छात्र को उसे डाउनलोड करके या नोट करके A4 सीट पर answer लिखने है। कितने सवाल आयेंगे और कितना समय मिलेगा, इसके लिए
यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिस को देख सकते हैं। कॉलेज द्वारा 15 छात्रों का एक
ग्रुप बनाकर विवरणात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें ध्यान रखना होगा कि
परीक्षा समय से 15 मिनट पूर्व ही मीटिंग शुरू हो जाएगी। कैमरा में अपनी आईडी छात्र
को दिखानी होगी साथ ही अपना रोल. न. भी बोलना होगा। इसके लिए कैमरा और
माइक्रोफोन दोनों On रहना चाहिए। (Check your browser setting to enable camera or microphone)
छात्रों को तय समय में परीक्षा पूरी
करके अपनी सभी शीट को स्कैन करके पीडीएफ बनानी हैं। इस पीडीऍफ़ का नाम छात्र को कुछ
इस प्रकार रखना है। मान लीजिए 11 सितम्बर को किसी छात्र का सुबह पेपर हुआ जिसका
रोल. न. 370965 था।
Date of Exam(110920) + Roll. No.(370965) + Session (Morning =
M/Evening = E)
तो वो पीडीऍफ़ का नाम रखेगा 110920370965M
इस पीडीएफ को उसी ईमेल आईडी पर भेजना
होगा जिससे प्रश्न पत्र मिला था। छात्र को हर शीट पर यूनिवर्सिटी रोल.न., नाम, क्लास, सेमेस्टर, पेपर नाम, कोड, टोटल पेज,
परीक्षा दिनांक आदि लिखना जरूरी है।
कुछ इसी प्रकार MCQ परीक्षा भी आयोजित
होगी। परीक्षा का लिंक छात्रो को एक दिन भेज दिया जायेगा। उसके बाद तय समय पर गूगल
फॉर्म की लिंक द्वारा प्रश्न पत्र आपके सामने आ जाएगा। इसके बारे में आप youtube
से समझ सकते हैं। आपको तय समय में सभी सवालों का जबाब देकर सबमिट करना है। आपको भी
अपनी आईडी और रोल. न. बोलना होगा। ध्यान रखने वाली बात यह
है कि कॉलेज द्वारा ही ऑनलाइन मोनिटरिंग की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ