रीअपियर
विद्यार्थियों के लिए आख़िरकार दिशानिर्देशों का एलान 02 जुलाई को हो गया। उच्चतर शिक्षा
विभाग द्वारा पांच विश्वविद्यालयों को मिलाकर एक कमेटी बनाई गयी थी जिसका कार्य
रेगुलर और रीअपियर को पास करने के लिए नियम बनाने का था। इस कमेटी की रिपोर्ट
सामने आते ही रीअपियर विद्यार्थियों के सभी संशय दूर हो गये।
गुरुग्राम
मिरर हजारों विद्यार्थियों के लिए कमेटी की रिपोर्ट पर एक विस्तृत रिपोर्ट लेकर
आया है जिसमे आपको नियमों को समझने में आसानी होगी। हम सिलसिलेवार रिपोर्ट को आसान
शब्दों में बतायेंगे।
यह
रिपोर्ट उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा सभी विश्वविद्यालयों को अपनाने के लिए भेज दी
गयी है यानी इसी रिपोर्ट के आधार पर अब विद्यार्थियों को बिना परीक्षा प्रमोशन का
फायदा मिला। सबसे जरूरी बात यह है कि असाधारण परिस्थिति उत्पन्न होने के कारण ही
इन नियमों का पालन होगा। भविष्य में इन नियमों के आधार पर कोई भी रिजल्ट जारी करने
के लिए दावा नही कर सकता।
यह
रिपोर्ट कहती है कि 23 जून को आये विभाग के आदेश का पालन करते हुए रीअपियर और
रेगुलर विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित नियमों के आधार पर रिजल्ट घोषित होगा
1. अप्रैल-मई-जून
2020 में प्रस्तावित सभी परीक्षाओं का आयोजन किसी भी राज्य विश्वविद्यालय द्वारा नही
होगा। हालाँकि स्थिति सामान्य होने पर छात्रों को अपने अंक सुधारने के लिए परीक्षा
देने का मौका दिया जायेगा।
2. रीअपियर
परीक्षाएं, जोकि अप्रैल-मई-जून में प्रस्तावित थीं, इंटरनल न। पहले की तरह ही
रहेंगे जबकि सिर्फ थ्योरी और प्रक्टिकल के एवरेज मार्क्स को कैलकुलेट किया जायेगा।
3. प्रक्टिकल
रीअपियर के लिए इंटरनल न। कॉलेज द्वारा भेजे गये ही मान्य होंगे जबकि एक्सटर्नल
मार्क्स यानि प्रक्टिकल में लगने वाले मार्क्स शेष पुरानी प्रक्टिकल परीक्षाओं में
मिले मार्क्स का एवरेज होगा।
4. मुख्य
थ्योरी परीक्षा के लिए 50% अंक इंटरनल के आधार पर तय किये जायेंगे और शेष 50 % अंक
पिछली सभी परीक्षाओं के थ्योरी, प्रक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के एवरेज होंगे।
मुख्य थ्योरी परीक्षा के रिजल्ट तय करने से पहले रीअपियर का रिजल्ट तय किया जायेगा।
5. प्रथम
वर्ष का रिजल्ट 100 प्रतिशत इंटरनल अस्सेस्मेंट के आधार पर तय किया जायेगा।
6. अप्रैल-मई-जून
में प्रस्तावित परीक्षाओं के रिजल्ट के बाद किसी को मेरिट अंक आने पर पुरस्कार या मेडल
नही दिया जायेगा।
7. कमेटी
द्वारा जारी किए गये नियम उन विद्यार्थियों पर भी लागु किये जायेंगे जिनका सेशन
समाप्त हो चुका है या जिन्हें मर्सी चांस मिला है।
8. इम्प्रूवमेंट
के लिए यह नियम लागु नही होंगे। इम्प्रूवमेंट की परीक्षाएं स्थिति सामान्य होने पर
ली जाएँगी।
9. जिन
सेम में परीक्षार्थी पास है, उस सेम का रिजल्ट के आधार पर रीअपियर का रिजल्ट तय
नही किया जायेगा। रीअपियर का रिजल्ट उसी सेम के आधार पर तय किया जायेगा जिसमे
रीअपियर है।
आईये
समझते हैं अब कैसे दिए जायेंगे रीअपियर के अंक :
मान
लीजिए किसी के सेकंड सेमेस्टर में किसी एक विषय में रीअपियर है। सबसे पहले दुसरे
सेम में दिए गये अंक, थ्योरी और प्रक्टिकल, दोनों को जोड़ा जायेगा। मान लीजिए
थ्योरी में किसी के अंक 256 हैं और प्रैक्टिकल में 81 तो कुल अंक हुए = 337
टोटल
मार्क्स जितने का पेपर और प्रक्टिकल होता है, उसे जोड़ लीजिए यानि 500 + 100 = 600
2nd सेम के एवरेज मार्क्स हुए = 337/600 * 100 = 56।17
%
अब
इसी प्रतिशत का 75% आपका रीअपियर का अंक होगा यानी (56।17
* 75)/100 = 42
जिस
विद्यार्थी की जिस विषय में 2nd सेम में
रीअपियर थी, उस विषय में 42 अंक दिए जायेंगे।
सभी
रीअपियर के अंक इसी आधार पर लगाये जायेंगे।
अगर
किसी सेम में किसी विद्यार्थी की 2 विषय में रीअपियर है तो इसी प्रकार कुल प्रतिशत
का 75% अंक निकलकर उन दोनों विषयों में दिए जायेंगे।
अगर
किसी भी विद्यार्थी की प्रक्टिकल में रीअपियर है तो उसको इसी आधार पर एवरेज अंक निकालकर
उतने ही प्रतिशत अंक प्रक्टिकल के कुल अंक में से दिए जायेंगे।
अब
6th सेमेस्टर के अंक लगाने के लिए पहले सेमेस्टर से लेकर 5th सेमेस्टर तक सभी सेम के थ्योरी अंको को जोड़ा जायेगा। उसके बाद पाँचों सेम
के प्रक्टिकल अंको को जोड़ा जायेगा और दोनों को जोडकर कुल प्राप्त अंक निकाले
जायेंगे। पहले से पांचवे सेम तक सभी पेपरों के टोटल अंक कितने हुए, यानि कितने का
एग्जाम होता है, उनको जोड़ा जायेगा। इसके बाद इनका एवरेज निकाला जायेगा। टोटल एवरेज
का 50 प्रतिशत अंको को ही सभी विषयों में दिया जायेगा। इस प्रकार 6th सेम का
रिजल्ट तय होगा
जिस
कोर्स में इंटरनल और थ्योरी का रेश्यो 20:80 का
है, उनके अंक रीअपिअर वाले सेम में मिले एवरेज अंक के 80% लगेंगे। यानी हमने उपर
रीअपियर के एवरेज अंक का 75% अंक निकाले थे, 20:80 का रेश्यो रखने वाले कोर्स में 80% अंक निकाले
जायेंगे।
यह
था कमेटी द्वारा बनाये गये नियमों का सार। हमें उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपके कई
सवालों के उत्तर दे देगा। हम पुराने आर्टिकल में कौन कौन पास होगा उस बारे में
पहले ही बता चुके हैं।
अगर
आप विद्यार्थी हैं और कोई प्रश्न है तो आप हमे ईमेल करें। इसी के साथ किसी ख़ास
विषय पर आर्टिकल चाहिए तो भी हमे सूचित करें।




0 टिप्पणियाँ